महराजगंज। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ने लगा है। अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बनाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया द्वारा 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक मार्च और प्रदर्शन को लेकर आज राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
महराजगंज में सैकड़ो की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल कर सरकार पर अयोध्या में मंदिर न निर्माण करने की हिंदुओं से सरकार की वादाखिलाफी को लेकर प्रदर्शन किया। जुलूस का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय बजरंग दल के महराजगंज जिलाध्यक्ष अमित पांडे ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी ने कहा था कि सत्ता में आते ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाएंगे। वही प्रदेश में योगी सरकार राम मंदिर के निर्माण में पूरी तरह विफल रही है। जिसको देखते हुए प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जो रचना रचा है उसको देखते हुए महराजगंज से हज़ारो कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हुए है।