डीबीएस न्यूज, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में आज गुरुवार को योगी सरकार 2.0 ने बजट पेश किया है। यह बजट राज्य के इतिहास का सबसे बडा बजट हैं। 6 लाख करोड़ से ज्यादा के इस बजट में किसानों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक सबके लिए सौगाते हैं। गौरतलब है कि इस बार यूपी का बजट करीब 6 लाख 15 हजार करोड़ रुपए का है।
बजट की बड़ी सौगातें-
-
साल में दो सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न, साबुत चान, रीफाइंड सोयाबीन ऑयल और आयोडाइंड नमक के साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को 2 निशुल्क एलपीजी सिलेंडर रीफिल वितरण के लिए 6571 करोड़ 13 लाख रुपये की व्यवस्था।
-
आशा कार्यकत्री एवं शहरी आशा संगिनियों को राज्य सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति की धनराशि में की गई वृद्धि के दृष्टिगत 300 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित।
-
गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 113 करोड़ 52 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित।
-
बनारस और गोरखपुर, कानपुर, आगरा में मेट्रो।
-
अयोध्या में सीपेट केंद्र बनाने के लिए 35 करोड़।
-
राम जन्मभूमि मंदिर सड़क निर्माण के लिए 300 करोड़।
-
अयोध्या में जनसुविधाओं और पार्किंग के लिए 209 करोड़।
-
वाराणसी में गंगा तट से काशी विश्वनाथ तक सड़क के लिए 77 करोड़।
-
बनारस में पर्यटन सुविधा के लिए 100 करोड़।
-
अयोध्या में पर्यटन सुविधा के लिए 100 करोड़।
-
इस साल वृक्षारोपण अभियान में 35 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे।
-
गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए 50 करोड़ का बजट।
-
अरबी-फारसी मदरसों को 479 करोड़ का बजट।
-
अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति योजना में 795 करोड़।
-
वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी की पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1000 रूपये प्रतिमाह की गई।
-
निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि 500 रूपये प्रतिमाह को बढ़ाकर 1000 रूपये प्रतिमाह की गई।
-
दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान की धनराशि जो वर्ष 2017 के पूर्व मात्र 300 रूपये प्रतिमाह प्रति व्यक्ति थी, को बढ़ाकर 1000 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
-
कुष्ठावस्था विकलांग भरण – पोषण योजना के अन्तर्गत 3000 रूपये प्रति माह की दर से 34 करोड़ 50 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
-
प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से 5 सालों में 02 करोड़ स्मार्ट फोन या टैबलेट वितरित किये जाने का लक्ष्य।
-
वाराणसी में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना के लिये भूमि क्रय हेतु 95 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित।
-
कान्हा गौशाला और बेसहारा पशु के लिए 100 करोड़।
-
वृद्धावस्था पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 की गई।
-
काशी विश्वनाथ राजघाट पुल के लिए 500 करोड़।
-
3,000 नर्सों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों/अस्पतालों में नियुक्ति दी जाएगी और 10,000 नए पदों पर 2022-23 में भर्ती होगी।
-
माध्यमिक शिक्षा में अब तक इंटरव्यू से चयन होता था। लेकिन अब इंटरव्यू नहीं होगा। योगी सरकार ऐसे 40,402 शिक्षकों की भर्ती कर रही है। साथ में 7540 नए पद भी बनाए जाएंगे।
-
किसानों की दुर्घटना में मौत या दिव्यांग होने पर उनके परिवार को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के लिए 650 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
-
सिंचाई के लिए गांवों में सरकारी सोलर पंप लगाए जाएंगे। साल 2022-23 में 15,000 सोलर पम्प लगाए जाएंगे।
-
60.20 लाख क्विंटल फ्री बीजों का वितरण किया जाएगा।
-
किसानों को 2022-23 में 119.30 लाख मीट्रिक टन यानी 11930 लाख क्विंटल उर्वरक बांटा जाएगा।
-
34,307 राजकीय नलकूपों और 252 छोटी डाल नहरों के जरिए किसानों को मुफ्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
-
हर घर नल योजना के तहत साफ पानी के लिए अमृत योजना पर 2000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
-
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पर 7000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
-
गांवों की सड़कों के लिए 7373 करोड़ 71 लाख रुपए की व्यवस्था।
-
कल्याण सिंह के नाम से ग्राम उन्नति योजना की स्थापना की जाएगी। गांवों की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
-
केंद्र स्मार्ट सिटी योजना के लिए 2000 करोड़ की व्यवस्था की गई है। नमामि गंगे के लिए 97 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।