Tuesday, May 13, 2025
[gtranslate]
DBS News
Advertisement
  • Home
  • दुनिया
  • देश
  • महाराजगंज
  • नेपाल
  • बार्डर स्पेसल
  • वीडियो
  • About
  • इलाहाबाद
  • आजमगढ़
  • बलिया
  • बस्ती
  • भदोही
  • चंदौली
  • देवरिया
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • जौनपुर
  • कुशीनगर
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • प्रतापगढ़
  • सिद्धार्थ नगर
  • सोनभद्र
  • वाराणसी
  • फैज़ाबाद
  • संतकबीरनगर
  • गोंडा
No Result
View All Result
  • Home
  • दुनिया
  • देश
  • महाराजगंज
  • नेपाल
  • बार्डर स्पेसल
  • वीडियो
  • About
  • इलाहाबाद
  • आजमगढ़
  • बलिया
  • बस्ती
  • भदोही
  • चंदौली
  • देवरिया
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • जौनपुर
  • कुशीनगर
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • प्रतापगढ़
  • सिद्धार्थ नगर
  • सोनभद्र
  • वाराणसी
  • फैज़ाबाद
  • संतकबीरनगर
  • गोंडा
No Result
View All Result
DBS News
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव में सपा बसपा का समझौता, 38-38 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, गेस्ट हाउस कांड अभी भी नही भूली मायावती

उप्र/ मायावती ने कहा- सपा-बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, हमने अमेठी-रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी, मायावती ने कहा- गेस्ट हाउस कांड को किनारे रखकर देशहित में हम सपा से गठबंधन कर रहे उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में भी यह गठबंधन कायम रहेगा बसपा प्रमुख ने कहा- हमारा गठबंधन गुरु-चेले मोदी-अमित शाह की नींद उड़ा देगा सपा-बसपा के बीच 26 साल बाद गठबंधन, 1993 से 1995 तक उप्र में दोनों दलों की गठबंधन सरकार थी

DBS NEWS TEAM by DBS NEWS TEAM
January 12, 2019
in उत्तर प्रदेश
0
उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव में सपा बसपा का समझौता, 38-38 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, गेस्ट हाउस कांड अभी भी नही भूली मायावती
Spread the love

डी बी एस न्यूज,लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया। मायावती ने कहा- ‘‘राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से सपा और बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। अमेठी (राहुल गांधी की सीट) और रायबरेली (सोनिया गांधी की सीट) को हमने कांग्रेस से गठबंधन किए बिना ही उसके लिए छोड़ दिया है ताकि भाजपा के लोग कांग्रेस अध्यक्ष को यहीं उलझाकर ना रख सकें। शेष दो सीटों पर अन्य पार्टियों को मौका देंगे।’’ कांग्रेस के गठबंधन में शामिल नहीं होने पर मायावती ने कहा- ‘‘कांग्रेस से गठबंधन करके हमें फायदा नहीं मिलता, बल्कि कांग्रेस को हमारे वाेट ट्रांसफर हो जाते हैं। हमारा वोट प्रतिशत घट जाता है।’’


26 साल बाद दोबारा गठबंधन, मायावती ने कहा- इस बार यह लंबा चलेगा
सपा-बसपा के बीच 26 साल बाद यह गठबंधन हुआ था। 1993 में भी दोनों दलों ने गठबंधन किया था। दो साल सरकार भी चली, लेकिन 1995 के गेस्ट हाउस कांड के बाद गठबंधन टूट गया। तब लखनऊ के स्टेट गेस्ट हाउस में मायावती की मौजूदगी में सपा समर्थकों ने बसपा विधायकों से मारपीट की थी। इस घटना पर मायावती ने कहा- ‘‘गेस्ट हाउस कांड को किनारे करके देश हित और जन हित में हम सपा से गठबंधन कर रहे हैं। इस बार यह गठबंधन लंबा चलेगा। जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होंगे, तब भी यह गठबंधन कायम रहेगा।’’

1) गठबंधन की वजह?

मायावती ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह, इन दोनों गुरु-चेले की नींद उड़ा देने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस है। देश और जनहित को लखनऊ गेस्ट हाउस कांड से ऊपर रखते हुए हमने यहां आपस में चुनावी समझौता करने का फैसला लिया है। 1990 के आसपास भाजपा की घाेर जातिवादी, संकीर्ण, साम्प्रदायिक नीतियों और अयोध्या के माहौल के कारण प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। आज भी देश की सवा सौ करोड़ की आम जनता भाजपा की वादाखिलाफी से जूझ रही है। उसकी किसान-व्यापारी विरोधी नीतियों, अहंकारी और तानाशाही वाले रवैये से जनता दुखी है। इसलिए बसपा और सपा ने व्यापक जनहित को ध्यान में रखकर एकजुट होने की जरूरत महसूस की है।’’ ‘‘ऐसी जनविरोधी पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए हमने कुछ लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इनके अधिकांश उम्मीदवारों को हराकर नई शुरुआत कर दी है। कांग्रेस के लोगों की तो जमानत ही जब्त हो गई थी। इसके बाद ही यह चर्चा शुरू हुई कि अगर सपा-बसपा 80 लोकसभा सीटों पर एकसाथ चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोका जा सकता है। लखनऊ गेस्ट हाउस कांड को भी किनारे करके भी हमने देश के सबसे बड़े प्रदेश में गठबंधन करके चुनाव लड़ने का फैसला लिया है ताकि इस बार भाजपा एंड कंपनी को रोका जा सके।’’

2) कांग्रेस को गठबंधन में शामिल क्यों नहीं किया?

मायावती ने कहा- ‘‘कांग्रेस और भाजपा दोनों शासनों में रक्षा सौदों में घोटाले हुए हैं। राफेल घोटाले के कारण भाजपा को 2019 के चुनाव में सरकार गंवानी पड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के राज में घोषित इमरजेंसी थी। अब भाजपा के राज में अघोषित इमरजेंसी है। ये लोग अपनी सरकारी मशीनरी का जबर्दस्त उपयोग कर रहे हैं। 1977 में कांग्रेस की तरह ही भाजपा को इस बार भारी नुकसान होने वाला है। बसपा-सपा को कांग्रेस से चुनावी गठबंधन करके कोई खास फायदा नहीं मिलेगा।’’ ‘‘कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से छोड़ी गई सीटों पर हमें वोटों का लाभ नहीं होता और विपक्षी पार्टी को वोट ट्रांसफर हो जाता है, जबकि हमारी पार्टी से जुड़ा पूरा का पूरा वोट हमारे साथ गठबंधन करने वाली पार्टी को ट्रांसफर हो जाता है। कांग्रेस जैसी पार्टियों को ताे हमसे गठबंधन का पूरा लाभ मिल जाता है, लेकिन हमें कोई लाभ नहीं मिलता। हमारा वोट प्रतिशत घट जाता है। 1996 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमें इसका कड़वा अनुभव हुआ है।’’

3) सपा-बसपा के बीच गठबंधन का विचार कब से था?
सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा, ‘‘गठबंधन के विचार की नींव उसी दिन से बैठ गई थी, जिस दिन से भाजपा ने मायावतीजी के बारे में अभद्र टिप्पणियां शुरू कर दी थीं। मैंने उस दिन बसपा-सपा के गठबंधन के विचार पर मन में अंतिम मुहर लगा दी थी, जब बसपा उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर को राज्यसभा चुनाव में छल-कपट से हराकर भाजपा के लोगों ने खुशियां मनाई थीं। भाजपा और उसके नेता ये बात भी अच्छी तरह समझ लें कि बसपा और सपा का यह केवल चुनावी गठबंधन नहीं है, यह भाजपा के अन्याय का अंत भी है। अब दोनों दलों के कार्यकर्ता मिलकर भाजपा के अत्याचारों का मुकाबला करेंगे।’’

4) सपा-बसपा कार्यकर्ता एकसाथ काम करेंगे?
अखिलेश ने इस बारे में अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि सपा का हर कार्यकर्ता आज से यह मान ले कि मायावतजी का सम्मान, मेरा सम्मान है। अगर कोई भाजपा नेता मायावतीजी का अपमान करता है तो वह मेरा अपमान माना जाए।

5) क्या अखिलेश बतौर पीएम कैंडिडेट मायावती का सपोर्ट करेंगे?
इस सवाल पर अखिलेश ने साफ-साफ जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आपको पता है कि मैं किसे सपोर्ट करूंगा। उत्तर प्रदेश ने हमेशा प्रधानमंत्री दिया है। आगे भी ऐसा ही हाेगा।’’ इस सवाल-जवाब के दौरान मायावती मुस्कुरा रही थीं।

पहले भी साथ आए थे बसपा-सपा
मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन हुआ। उस समय बसपा की कमान कांशीराम के पास थी। सपा 256 और बसपा 164 विधानभा सीटों पर चुनाव लड़ी। सपा को 109 और बसपा को 67 सीटें मिलीं। लेकिन 1995 में सपा-बसपा के रिश्ते खराब हो गए। इसी समय 2 जून 1995 को गेस्ट हाउस कांड के बाद गठबंधन टूट गया।

क्या था गेस्ट हाउस कांड?
कहा जाता है कि 1993 में मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद बसपा और भाजपा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। सपा को इसका अंदेशा हो गया था कि बसपा कभी भी सरकार से समर्थन वापस ले सकती है। 2 जून 1995 को मायावती अपने विधायकों के साथ स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक कर रही थीं। इसकी जानकारी जब सपा के लोगों को हुई तो उसके कई समर्थक वहां पहुंच गए। सपा समर्थकों ने वहां जमकर हंगामा किया। बसपा विधायकों से मारपीट तक की गई। मायावती ने इस पूरे ड्रामे को अपनी हत्या की साजिश बताया और मुलायम सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया। मुलायम सरकार के अल्पमत में आते ही भाजपा ने बसपा को समर्थन देने का पत्र राज्यपाल को सौंप दिया। अगले ही दिन मायावती राज्य की पहली दलित मुख्यमंत्री बन गईं।

उदाहरण से समझिए सपा-बसपा के गठबंधन से कैसे पलट सकते हैं नतीजे

2014 में वरुण गांधी 410,348 वोट पाकर सुल्तानपुर सीट से जीते। बसपा के पवन पांडे को 2,31,446 वोट जबकि सपा के शकील अहमद को 2,28,144 वोट मिले। अगर 2019 में दूसरे नंबर पर रही बसपा अपना उम्मीदवार उतारती है और सपा के वोट बसपा उम्मीदवार को ट्रांसफर हो जाते हैं तो वोटों का आंकड़ा 4,59,590 हो सकता है। यह वरुण गांधी को मिले वोटों से ज्यादा होगा। सुल्तानपुर में कांग्रेस की अमिता सिंह 41,983 वोट पाकर चौथे नंबर पर रही थीं। उनके वोट जोड़ने पर विपक्ष का आंकड़ा 5 लाख से ज्यादा पहुंच सकता है। मिर्जापुर से जीतीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को भी 2014 में सपा-बसपा और कांग्रेस को मिले कुल वोट से कम वोट मिले थे।

उत्तरप्रदेश: 2014 के लोकसभा चुनाव की स्थिति
कुल सीटें: 80

पार्टी सीटें वोट शेयर
भाजपा+ 73 42.6%
सपा 05 22.3%
बसपा 00 19.8%
कांग्रेस 02 7.5%

2018 में भाजपा को सपा-बसपा से हुआ नुकसान
गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा ने सपा उम्मीदवार को वोट देने की अपील की थी। वहीं, कैराना लोकसभा उपचुनाव में रालोद उम्मीदवार को सपा-बसपा और कांग्रेस ने समर्थन दिया। तीनों जगहों पर भाजपा को हार मिली थी।

Previous Post

देवरिया: गौरीबाजार के सामुदायिक अस्पताल के डॉ ने नशे में ले ली महिला की जान

Next Post

महराजगंज: गरौङा चीनी मील के करोड़ो का बकायेदार और बैंक कर्मी का हत्यारा पूर्व सांसद ग्रिफ्तार

Next Post
महराजगंज: गरौङा चीनी मील के करोड़ो का बकायेदार और बैंक कर्मी का हत्यारा पूर्व सांसद ग्रिफ्तार

महराजगंज: गरौङा चीनी मील के करोड़ो का बकायेदार और बैंक कर्मी का हत्यारा पूर्व सांसद ग्रिफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

  • बुद्ध पूर्णिमा पर लुम्बिनी पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
  • बुद्ध पूर्णिमा आज, इस दिन क्या करना होता है शुभ?
  • सीएम डैशबोर्ड में प्रदेश में महराजगंज अव्वल, अयोध्या दूसरे स्थान पर
  • महराजगंज: वक़्फ़ सुधार जनजागरण अभियान कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा अब गरीब मुश्लिम को मिलेगा लाभ
  • आईसीएससी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित, 10 वीं में प्रखर और 12वीं में रजत जिला टॉपर
  • भारत-नेपाल खनुवा बॉर्डर पर महराजगंज पुलिस अधीक्षक और S.S.B जवानों द्वारा किया गया पैदल मार्च
  • भारत नेपाल मैत्री बॉलीबॉल मैच में एसएसबी जवानों ने 3-0 से नेपाल एपीएफ को हराया
  • सरस्वती संस्कार केंद्र में वार्षिकोत्सव का आयोजन, स्वयंसेवको का किया गया स्वागत
  • सपा नेता विनय शंकर तिवारी के घर ED रेड
  • नौतनवां में आधार कार्ड सेंटर खोलने की मांग को लेकर एसडीएम से मिले व्यापारी
  • श्यामदेउरवा थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
  • नौतनवा नगर में खुले में मांस व मछली की दुकान लगाने पर प्रतिबंध, नगर पालिका प्रशासन ने नगर को स्वच्छ बनाने के दृष्टिगत लिया फैसला
  • सोनौली: 11 बंडल तस्करी का कपड़ा बरामद, पिकअप सहित एक गिरफ्तार
  • नौतनवा सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड में तीन दिवसीय पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाल सम्पन्न, आत्मविश्वास से लबरेज दिखे बच्चें
  • सोनौली: एसएसबी ने किया नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन
  • राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने किया नवागत बीएसए से शिष्टाचार मुलाकात
  • पुरैनिहा स्थित सर्वा माता मंदिर में कथा घर व धर्मशाला निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन
  • सोनौली में गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एसएसबी जवानों ने संदिग्ध पाकर पकड़ा
  • महराजगंज डीएम ने ली पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग समेत विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, जनपद की खराब रैंकिंग पर जताई कड़ी नाराजगी
  • दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा को स्पष्ट बहुमत, चौंकाने वाले रिजल्ट; केजरीवाल, सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज हारे
  • सोनौली पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, युवा समाजसेवी व भाजपा नेता सोनू साहू समेत अन्य कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत
  • नौतनवां ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने किया अंत्योष्टि स्थल का भूमि पूजन
  • नौतनवां: सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं में मनाया गया गणतंत्र दिवस
  • नौतनवां में तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव, एडवोकेट विभूति प्रसाद यादव चुने गए अध्यक्ष

Swift News

Sociosqu integer a eros et tempus quisque lacinia fusce himenaeos, bibendum eleifend curabitur diam pellentesque turpis taciti cursus nascetur, dictumst natoque placerat penatibus odio velit sociis habitant. Eros hac duis ornare ligula maecenas lacus congue a placerat, sociis cras sed hendrerit fringilla iaculis ridiculus dis curae risus, penatibus varius fames malesuada integer nulla massa sociosqu.

Browse by Category

  • इटावा
  • इलाहाबाद
  • उत्तर प्रदेश
  • करनाल
  • कानपुर
  • कुशीनगर
  • गोंडा
  • गोरखपुर
  • जालौन
  • जोतिष
  • जौनपुर
  • ज्योतिष
  • दिल्ली
  • दुनिया
  • देवरिया
  • देश
  • धर्म
  • नूह
  • नेपाल
  • पानीपत
  • प्रतापगढ़
  • फैजाबाद
  • बढ़नी
  • बंदायू
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बार्डर स्पेसल
  • भदोही
  • मऊ
  • महाराजगंज
  • महाराष्ट्र
  • मुम्बई उपनगरीय
  • मेवात
  • यमुनानगर
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • वाराणसी
  • शिक्षा
  • श्रावस्ती
  • संतकबीरनगर
  • सिद्धार्थ नगर
  • सुल्तानपुर
  • सुल्तानपुर
  • हरियाणा
  • हाथरस

Recent Posts

  • बुद्ध पूर्णिमा पर लुम्बिनी पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
  • बुद्ध पूर्णिमा आज, इस दिन क्या करना होता है शुभ?
  • सीएम डैशबोर्ड में प्रदेश में महराजगंज अव्वल, अयोध्या दूसरे स्थान पर
  • महराजगंज: वक़्फ़ सुधार जनजागरण अभियान कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा अब गरीब मुश्लिम को मिलेगा लाभ
  • आईसीएससी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित, 10 वीं में प्रखर और 12वीं में रजत जिला टॉपर
  • Home
  • About
  • Blog
  • Contact

© 2018 DBS News. All Right Reserved. Design and Developed by Jipra Technology

[google-translator]
No Result
View All Result
  • Home
  • About
  • दुनिया
  • देश
  • नेपाल
  • बार्डर स्पेसल
  • वीडियो
  • सुल्तानपुर

© 2018 DBS News. All Right Reserved. Design and Developed by Jipra Technology

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
[News-Ticker]