सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज़, बृजमनगंज: जनपद महराजगंज के बृजमनगंज के थानाध्यक्ष ने मिशन-शक्ति अभियान को देखते हुए बृजमनगंज कस्बे की महिलाओ को सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया। महिलाओं एवं बच्चियों के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम के लिए 19 अक्टूबर दिन सोमवार से शुरू हुए। अभियान के तहत मिशन-शक्ति के तहत बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गावों व कस्बों में प्रचार प्रसार किया गया।
बृजमनगंज एसओ के द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक स्थलों जैसे-चौराहों, बाजारों, कालेज, कोचिग संस्थान व अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने तथा महिलाओं एवं छात्राओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता आदि घटनाओं को रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा संबंधी सेवाएं जैसे डायल 112 नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई।
बताया गया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने क्षेत्र में कार्य करने, शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुए। उसका प्रयोग करने के लिए कहा गया। अवगत कराया कि सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा, सहायता हेतु एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां पर महिलाकर्मी ही महिलाओं की शिकायत सुनती है। महिलाओं के प्रति किया जागरूक मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम किया गया। बृजमनगंज एसओ संजय दूबे ने मिशन शक्ति के उद्देश्य और उसके विषय में जानकारी दी।