डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: सरस्वती विद्या मंदिर सोनौली में सेवा भारती द्वारा डेंगू बुखार से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चला कर बच्चों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण पूजन कर की गई।
जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि जागरूकता ही डेंगू से बचाव कर सकता है।
संगठन मंत्री संदीप सिंह ने बच्चों को बताया की आप सभी लोग अपने आसपास साफ सफाई रखें गंदे पानी को जमा ना होने दें।
पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया ने अपने संबोधन में सभी बच्चों को साफ सफाई और स्वस्थ रहने के विषय में बताया।
संस्कृति मंत्री रामा यादव ने भक्ति गीत गाकर बच्चो को अपने तरफ आकर्षित किया।
मुख्य वक्ता के रूप में किशोर मद्धेशिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा डेंगू नामक मच्छर जो ज्यादातर दिन में ही काटते हैं यह एक विषाणु से होने वाली बीमारी है जो एडीज एजिप्टी नामक संक्रमित मादा मच्छर के काटने से होता है। खासकर यह बरसात और गंदे पानी तथा नमी वाले जगह पर होता है। डेंगू से संक्रमित होने पर प्लेटलेट कम हो जाता है और प्लेटलेट बढ़ाने के लिए पपीता अनार नारियल पानी हल्दी मेथी और संतरा का प्रयोग करना चाहिए साथ में 26 नवंबर को संविधान दिवस के बारे में भी विस्तार से बताया और अंत मे मुंबई में हुए 26/11 हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मी जवान और नागरिकों की याद में 2 मिनट का मौन व्रत किया गया।