सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…….
डीबीएस न्यूज़, बृजमनगंज: जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 08.05.2021 को बृजमनगंज पुलिस द्वारा एक महिला सहित पांच अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बृजमनगंज पुलिस द्वारा धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना का विवरण
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सौरहा के टोला पिपरहना के हरिजन बस्ती में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी जिसके बाद एक पक्ष द्वारा गोली चलाने से दूसरे पक्ष के देवेन्द्र कुमार पुत्र मेघनाथ सहित चार लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार मेघनाथ द्वारा दस वर्षों से एक जमीन पे भूसा रखने के लिए झोपड़ी रखी गई है जिसमे वह दस वर्षों से भूसा रखता है। जिसमे मेघनाथ द्वारा शुक्रवार को भूसा रखा जा रहा था कि दूसरे पक्ष के सुभाष और उसके घर वाले जमीन अपनी बता कर विवाद करने लगे और मामला मारपीट में बदल गया कि तभी सुभाष पुत्र रामअचल द्वारा देवेन्द्र पुत्र मेघनाथ के ऊपर गोली चला दिया गया गोली लगने से देवेन्द्र घायल हो गया तथा मारपीट में मेघनाथ सहित चार लोग घायल हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1- रामसुमेर पुत्र रामअचल
2- रामअचल पुत्र फैजू
3- सुनील पुत्र विश्वनाथ
4- मनोज पुत्र राम सुमेर
5- मुनिया पत्नी राम सुमेर निवासीगण सौरहा टोला पीपरहना थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 उमाकांत सरोज थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज
2. हे0का0 प्रेम शंकर दुबे
3. का0 इम्तियाज
4. का0 राहुल यादव
5- सूरज कुमार
6- म0कां0आरती दुबे