डीबीएस न्यूज,लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोनावायरस COVID-19 मामलों के बीच, रविवार (9 मई) को राज्य में योगी सरकार ने 17 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इससे पहले यूपी में 10 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल बताया है कि प्रदेश में लगाए गए आंशिक ‘कोरोना कर्फ्यू’ को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान वही पाबंदियां लागू रहेंगी जो पहले होती थीं
उत्तर प्रदेश में एक दिन बाद ही 298 लोगों की मृत्यु कोरोनोवायरस से हुआ वही 26,847 ताजा मामले सामने आए, जिसमें राज्य में कोरोनोवायरस के मामलों की कुल संख्या 14,80,315 हो गई। उत्तर प्रदेश में कोरोनोवायरस के कारण कुल 15,170 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी देखें
- लॉकडाउन 17 मई सोमवार सुबह तक के लिए बढ़ाया गया।
- इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि छोड़कर सभी दुकानें व सेवाएं स्थगित रहेंगी।
- पहली बार मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये जुर्माना और दूसरी बार भी यही गलती की तो 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।
- आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए जाएंगे पास।
- मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम रहेंगे बंद। रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी की अनुमति।
- दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं।
- यूपी में शादी समारोह में आयोजन के दौरान सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति। अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग शामिल हो सकेंगे।
- साप्ताहिक बंदी के अलावा पहले से चल रहा रात्रि कर्फ्यू भी यूपी में जारी रहेगा।
- अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द।
- सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव से संबंधित और अन्य भीड़ तथा सभाएं आयोजित नहीं की जाएगी।
https://youtube.com/channel/UCAOy3ahNtqIMSyK2Q3ztY2g