डीबीएस न्यूज, नौतनवां: प्रदेश सरकार ने 10 मई सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा किया है। ऐसे में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी चीजें प्रतिबंधित है। लेकिन फिर भी कुछ मनबढ़ों को लॉकडाउन का पाठ रास नही आ रहा। हालांकि लोग प्रतिष्ठित लोग लॉकडाउन का भरपूर पालन कर रहे है।
वहीं नौतनवां थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय अपने हमराहियों के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए अनावश्यक घूम रहे लोगो पर शिकंजा कस रहे। सड़को पर दिख रहे लोगो से पूछ ताछ की जा रही है और अगर उनका घरों से बाहर निकलना वाजिब नही पाया जा रहा तो चालान भी किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सड़कों पर दिख रहे लोगो से पूछताछ की जा रही है। अगर अनावश्यक घूमना पाया जा रहा तब उन पर कार्यवाही की जा रही है। आज शनिवार को भी सड़को पर अनावश्यक घूम रहे 12 लोगो के मोटरसायकिल का चालान किया गया।
यह भी देखें-