डीबीएस न्यूज, महराजगंज: आज सोमवार को ग्राम पंचायत सरडीहा सदर ब्लॉक महराजगंज में सृष्टि सेवा संस्थान चाइल्ड फण्ड इंडिया परियोजना के तहत किसान समूह की महिलाओं के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा कर आम जनमानस को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम मे महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक संजा देवी ने निराश्रित महिला पेंसन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधान मंत्री मातृवंदन योजना, सामूहिक विवाह योजना, आदि पर चर्चा कर जानकारी दिया।
बाल कल्याण समिति से सदस्य आनंद मोहनलाल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड् एवं सामान्य के बारे में विस्तृत जानकारी देकर अपने आस पास के लोगों को लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया तथा अध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय द्वारा बाल कल्याण समिति द्वारा 0 से 18 साल तक के बच्चों के सुरक्षा व अधिकार के बारे में जानकारी देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणाम पर चर्चा किया।
साधुशरण शर्मा ने मत्स्य पालन के बारे में विशेष चर्चा कर रोजगार के विभिन्न मुद्दों व सहायक योजनाओ के बारे में जानकारी दी।
अंत मे कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती रीता शर्मा द्वारा सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में समाजिक कार्यकर्ती विजया पाठक, एफ.पी. सी.मृणालिनी तिवारी, कम्युनिटी मोविलाईजर रेनू आर्या, अखिलेश पांडेय, अजय तिवारी, समूह अध्यक्ष मीरा देवी, सचिव उर्मिला देवी, कोषाध्यक्ष सुमिन्त्रा देवी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।