डीबीएस न्यूज, नौतनवा/महराजगंज: यूरिया खाद की किल्लत से अन्नदाता परेशान हो रहे है। इस बीच सुबह से ही देह गलाने वाली ठंड में ही किसान सहकारी केंद्रों पर यूरिया के लिए लाइन लगा रहे है। लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही।
नौतनवा क्षेत्र के विभिन्न सहकारी केंद्रों पर यूरिया खाद की किल्लत है। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी किसानों को एक या दो बोरी खाद मिल रही है। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों से सांठगांठ करने वाले 10 से 20 बोरी खाद ले जा रहे हैं।
वहीं जारा साधन सहकारी केंद्र पर आज किसान सहकारी सचिव पर आरोप लगाते हुए उसे घेर लिए। किसानों का आरोप है कि सचिव उनकी खाद को नेपाली तस्करों को ब्लैक कर दे रहा है। किसानों ने इसके लिए वीडियो भी बना कर वायरल किया है।
वहीं वीडियो के साफ देखा जा सकता है कि किसानों के सवालो से पल्ला झाड़ते हुए सचिव भाग रहा। वहीं किसानों का आरोप है कि सचिव केवल 10 लोगो से ही अंगूठा लगा कर यूरिया खाद दिए है। और सहकारी केंद्र से 100 से 150 बोरियां खाद वितरित किया जा चुका है। आरोप है कि यह खाद सहकर्मियों द्वारा नेपाल तस्करी करवा दी गई है।