डीबीएस न्यूज, महराजगंज: जनपद में रेल विस्तार को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व महराजगंज संसद दिल्ली में मुलाकात की।
नई दिल्ली रेल मंत्रालय में रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान पंकज चौधरी ने महराजगंज में बहुप्रतीक्षित रेल लाइन दौड़ाने का खाका सौंपा। माना जा रहा है कि रेल मंत्री से मुलाकात के बात जनपद में रेल विस्तार को लेकर खुशखबरी मिल सकती है।
गौरतलब है कि डीबीएस न्यूज़ के सवालों पर डीबीएस न्यूज के माइक पर केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज मुख्यालय में निश्चित ही रेल दौड़ाने की बात कही थी।
उल्लेखनीय है कि महराजगंज जनपद अक्टूबर 1989 को जनपद मुख्यालय बना है तबसे पंकज चौधरी को जनता ने लगभग छः बार सांसद सदस्य चुना है। लेकिन आजतक महराजगंज मुख्यालय रेल से अछूता रहा है।
डीबीएस न्यूज ने जब केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से रेल मंत्री से मुलाकात को लेकर बात किया तो उन्होंने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर जनपद में रेल विस्तार को लेकर बात किया है। सुभ संकेत मिले है। जल्द ही रेल विस्तार को लेकर गुड न्यूज मिल सकता है।