सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज़, बृजमनगंज: जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी चौकी इंचार्ज द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी चौकी से सम्बंधित वारन्टी अभियुक्त रामलौट पुत्र रामजतन निवासी नगवा टोला कमनहा थाना बृजमनगंज जिला महराजगंज उम्र 27 वर्ष सम्बंधित धारा 128 सीआरपीसी को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में धानी चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार शुक्ला और कांस्टेबल रतन जायसवाल मौजूद रहे।