डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: नगर के रेलवे स्टेशन चौराहा अटल चौक पर आज रविवार 12 बजे से खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी रहे। वहीं भाजपा नेताओ के सहयोग से गायत्री मंदिर में भी खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम रहा।
मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में सैकड़ो लोगो के साथ मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, दिनेश मणि त्रिपाठी, राहुल गौड़, विजय उपाध्याय, अवधेश त्रिपाठी, संजय पाठक, आनंद मिश्रा, मनीष शुक्ला आदि ने एक साथ बैठकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।
सहभोज कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सहभोज कार्यक्रम समाज मे समरसता स्थापित करता हैं। सहभोज कार्यक्रम ऊंच नीच का भेद भाव मिटाता है। इसके भारतीय संस्कृति में आदिकाल से अनेक उदाहरण है।