डीबीएस न्यूज, नौतनवा/महराजगंज: पूर्व विधायक मुन्ना सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से समर्थकों ने कुंवर आवास पर मनाया। पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने अपनी 61वीं जन्मदिन पर समर्थकों के आह्वान पर केक काटा। इसके बाद बारी बारी उन्होंने सभी को केक खिलाया। समर्थकों ने उनको सुभकामनाये देकर उनकी लंबी उम्र की भी कामना की। वहीं अन्य तमाम लोगो ने सोशल मीडिया से उन्हें सुभकामनाये दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि हमने अपना पूरा जीवन नौतनवा क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित कर दिया है। नौतनवा क्षेत्र की जनता के सुख समृद्धि के लिए हमेशा खड़ा हूँ और रहूंगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजा सिंह, राजीव शर्मा, चेतन चौहान, राजेश गुप्ता, रविन्द्र राजा, संतराम, आमिर, आशुतोष सिंह, कमल एवम अन्य लोग उपस्थित रहे।