डीबीएस न्यूज, महराजगंज: आज सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत ब्लॉक सभागार फरेंदा महराजगंज में जिला प्रोबेसन अधिकारी डी. सी. त्रिपाठी के दिशा निर्देशानुसार तथा खंड विकास अधिकारी सचिदानंद शुक्ला के नेतृत्व में जिला समन्वयक संजा देवी महिला शक्ति केंद्र, महिला कल्याण, स्टाफ़नर्स शालिनी गुप्ता वन स्टाप सेंटर, परामर्शदाता सुबोध नाथ यादव द्वारा 0-6 माह की कुल 45 नवजात बालिकाओं को बेबी किट, कम्बल, फीडिंग बोतल, व पैम्पर वितरण करके कन्या जन्मोत्सव एवं हस्ताक्षर अभियान मनाया गया। इसमें सी.एच.सी फरेंदा से बी. सी. पी.एम. महेंद्र पटेल,आशा कार्यकर्ती, संगिनी आदि उपस्थित रही।
समन्वयक संजा देवी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओ जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंसन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड एवं सामान्य के बारे में बताते हुए मुख्य हेल्पलाइन नंबर जैसे- पुलिस सहायता 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, 181, साइबर क्राइम हेतु 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जानकारी दिया।
बी सी पी एम महेंद्र पटेल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए बाल विवाह से होने वाले नुकसान, पोषण व व्यक्तिगत साफ सफाई पर चर्चा किया।
स्टाफ नर्स शालिनी गुप्ता ने एनीमिया से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दिया तथा वन स्टाप सेंटर से महिलाओं को दिए जाने वाले सेवाओ के बारे में जानकारी दिया।
परामर्शदाता सुबोधनाथ यादव द्वारा भ्रूण हत्या, एवं सरकार द्वारा चलाये गए विभिन्न प्रकार के अभियान के बारे चर्चा कर सभी को प्रेरित किया।
सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं अन्य लोगो से भी चर्चा करे।
कार्यक्रम में आशा संजू चौधरी, माधुरी, सुनीता, अतरुन्निशा आदि महिलाएं उपस्थित रही।
http://youtube.com/@dbsnewsindia