डीबीएस न्यूज। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी दुनिया के टॉप रिसर्च साइंटिस्टों की लिस्ट जारी कर दी है। पूरे विश्व में सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली इस रैकिंग में भारत के वैज्ञानिकों ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में नौतनवां नगर के वार्ड नं 14 गौतमबुद्ध नगर निवासी डॉ आशीष कुमार भंडारी के नाम भी पटना के एनआईटीई के वैज्ञानिकों में शामिल है। डॉ आशीष ने 2015 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जबलपुर में पीएचडी में गोल्डमेडल प्राप्त किया है।
खास बात यह है कि साल 2023 के लिए जारी की गई लिस्ट में पटना आईआईटी के 14 प्रोफेसर ने अपनी जगह बनाई है। इतना ही नहीं इस लिस्ट में एनआईटी पटना के प्रोफेसर और दो रिसर्च स्कॉलर्स के नाम भी शामिल हैं। जिसमे से नौतनवां नगर निवासी आशीष को भी यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। अमेरिकी यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई टॉप वैज्ञानिकों की लिस्ट में नौतनवां नगर के बेटे का नाम शुमार होना नौतनवां के लिए गौरव की बात हैं।
हर साल जारी होती है दुनिया के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की लिस्ट
अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी हर साल दुनिया भर के शीर्ष दो प्रतिशत शोधकर्ताओं के लिए उनके शोध प्रकाशनों के आधार पर डेटा जारी करता है। ये डेटा एल्सेवियर के प्रकाशक की ओर से प्रकाशित किए जाते हैं। भारत के ये सभी वैज्ञानिक दुनिया के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल है। आपको बता दें कि यह रैकिंग पूरी दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है।
एनआईटी पटना के साइंटिस्ट
एनआईटी पटना के वैज्ञानिकों ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। इसमें इन प्रोफेसर के नाम शामिल है-
- प्रोफेसर पीयूष समुई (सिविल इंजीनियरिंग)
- डॉ आशीष कुमार भंडारी (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग)
- डॉ अमित कुमार सिंह (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग)
- डॉ गौरव वार्ष्णेय (इलेट्रॉनिक्स और कंप्यूटर)
- डॉ जेपी सिंह
- डॉ जेबी मौर्या
साल 2023 के लिए जारी लिस्ट में आईआईटी पटना के वैज्ञानिकों के नाम-
- निदेशक प्रो. टीएन सिंह (सिविल एंड एनवायरमेंटर इंजीनियरिंग)
- मैंकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रो. मनबेंद्र पाठक
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डॉ. जगन्नाथ मलिक
- आईआईटी पटना की डॉ. ऋचा चौधरी (सामाजिक विज्ञान)
- डॉ सुरजीत कुमार पाल (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
- डॉ. प्रतिभामोय दास (गणित)
- डॉ. श्रीपर्णा साहा
- डॉ. आसिफ इकबाल (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग)
- अनिर्बान भट्टाचार्या (मैकेनिकल)
- डॉ. अमरनाथ हेगड़े (सिविल इंजीनियरिंग)
- प्रो नवीन कुमार निश्चिल (भौतिकी)
- डॉ. उदित सतीजा
- डॉ. रंजन कुमार बेहरा
- डॉ. महेश कुमार एच कोलेकर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)