रिपोर्ट- कीरत पाल सिंह
डीबीएस न्यूज, नौतनवां/ महराजगंज: “महाराजगंज जनपद में आईसीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिला टॉपर काव्या शर्मा को आज भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल द्वारा भाजपा युवाओ के साथ उनके घर पहुंच कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। काव्या शर्मा ने नौतनवा नगर की होली क्रॉस स्कूल से 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है, जो नगर के लिए गर्व की बात है।
आज के इस अवसर पर, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने व्यापारियों व समर्थकों के साथ काव्या शर्मा के घर पहुंचकर उन्हें स्मृति चिन्ह और साल देकर मिठाई खिलाकर माला पहनाई और सम्मानित किया। भाजपा नेता ने कहा कि काव्या शर्मा मेधावी हैं, मेहनती हैं, और उनके समर्पण और उत्साह का कारण है कि वह 10वी और 12वी की परीक्षाओं में जनपद में टॉप करके माता-पिता, परिवार ही नहीं, नगर समेट जनपद का भी नाम रोशन किया है।
इस समारोह में व्यापारी नेता संतोष अग्रहरि, भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री पूर्व राजन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा संतोष जायसवाल, नगर मंत्री भाजपा सुनील गुप्ता, पंकज जायसवाल, शिव मद्धेशिया, विनोद जायसवाल आदि भाजपा के उपस्थित रहे।
इस अवसर पर, शिक्षा और समाज के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण को साझा करते हुए, काव्या शर्मा ने समाज को एक नया मार्गदर्शक दिखाया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल उन्हें बल्कि पूरे जनपद को गर्वान्वित किया है, और हम सभी उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”