डीबीएस न्यूज, नौतनवा: केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और भारत को विकसित राष्ट्र का सपना लेकर जगह जगह गांवों में भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कर रहे है।
नौतनवां क्षेत्र के ग्राम सेखुवानी में भी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस संकल्प यात्रा में मुख्यातिथि नौतनवां ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी रहे।
इस संकल्प यात्रा के दौरान ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने सैकड़ों लोगों को विकसित भारत का निर्माण करने के लिए अपना योगदान देने की शपथ भी दिलाई और सभी ने एक सुर में भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने का प्रण भी लिया।
इसके बाद कार्यक्रम में दोनों नेताओ ने विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का स्वागत किया, और देश को आत्मनिर्भर-विकसित राष्ट्र बनाने के पीएम मोदी के विजन को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा में होनहार बच्चों को सम्मानित किया।
वहीं इस कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न विभागों के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानी के अनुभवों को भी साझा किया।
इस दौरान प्रधान जितेंद्र वर्मा, उदय राज, डॉक्टर ओम प्रकाश चौधरी, बाबू नंदन शर्मा, महामंत्री राजू चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष पवन राजभर, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, हरिराम वर्मा ग्राम प्रधान तरैनी, मोहन, शिवनाथ शर्मा , एडियो कोऑपरेटिव अरविंद वर्मा, ग्राम सचिव अशोक ,ग्राम सचिव उमेश यादव ग्राम सचिव जय हिंद भारती, सुरेश, रामदीन यादव आदि मौजूद रहे।