डीबीएस न्यूज, महराजगंज: आज सोमवार को महाराजगंज एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक हुई जिसमें पूरे जनपद में व्यापारियों की हर समस्या का समाधान एवं सुझाव दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने यह आश्वासन दिया की पूरे जनपद के व्यापारियों को सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान किया जाए। बैठक में नौतनवां उधोग व्यापार प्रतनिधियों ने नौतनवा की कई समस्याओं को रखा और उनको नौतनवा की समस्याओं के लिए ज्ञापन भी दिया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बारी बारी से सभी व्यापारी प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना उनसे सुझाव भी मांगे और समस्याओं के निराकरण करने का वादा भी किया।
इस बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, नौतनवां नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री अग्रहरी, वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष महेंद्रानंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष परशुराम जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता, जिला मंत्री अंकुर गुप्ता, कोल्हुई के नगर अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल, घुघुली के नगर अध्यक्ष परमेश्वर गुप्त सहित तमाम सम्मानित व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।