रिपोर्ट- धीरज मद्धेशिया
डीबीएस न्यूज, सोनौली। आज दिनांक 6 अप्रैल 2024 को सरस्वती संस्कार केन्द्र के जनपदीय शिविर महराजगंज नेपाल सीमा पर विद्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सोनौली में 210 भैया उद्घाटन में मुख्य अतिथि योगेश कुमार भारद्वाज पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र /नेपाल के सेवा संयोजक ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन किया।
विशिष्ट अतिथि प्रेमधर पाण्डेय,निर्देशक पशुपति शिक्षा मंदिर भैरहवा, अर्जुन उपाध्याय शिविर के अध्यक्षता कर रहे थे। भुवन चन्द पंगरिया, संगठन सह सचिव नेपाल, राघव कुमार अवध गोरक्ष नेपाल सीमा संयोजक, सन्दीप सिहं सेवा भारती, कुंज विहारी, प्रधानाचार्य, सुरेश विश्वकर्मा, अम्बरीश जी, मिथिलेश पाण्डेय, रविशंकर जी, शिवबाबू, सर्व जीत चौबे तथा 16 केन्द्र संचालिका, 2 केन्द्र संचालक तथा 210 भैया बहन पूरे समय उपस्थित रहे।