डीबीएस न्यूज, रतनपुर/महराजगंज: नौतनवां ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया मशर्की पर तैनात पूर्व रसोईयां ने विद्यालय के ही प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया था कि प्रधानाचार्य के द्वारा इसे धोखे से सेवा निर्वित कर दिया गया है। लेकिन अब प्रधानाचार्य के स्पष्टीकरण देने के बाद यह आरोप झूठा साबित हो रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार भंडारी के मुताबिक उक्त रसोईयां चंदा देवी पत्नी सुग्रीव वर्मा के बेटे ने ही स्वयं अपनी मां के समक्ष 29 अक्टूबर 2022 को रसोईयां के पद से त्याग पत्र लिखा था। इसके बाद अब वह किसी के बहकावे में आकर प्रधानाचार्य के ऊपर झूठ व निराधार आरोप लगा रही है।
सूत्रों के मुताबिक रसोईयां को त्यागपत्र देने से रोका भी गया था लेकिन वह पूरे होश और स्वयं की इच्छा से त्याग पत्र दी थी। और अब वह पुनः किसी के बहकावे में आकर और द्वेशवश नौकरी की मांग कर रही है।
वहीं प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी नौतनवां आनन्द कुमार मिश्रा को सौंपें स्पष्टीकरण में प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार भंडारी ने बताया है कि उक्त रसोईयां ने अपने पुत्र से ही अपने सामने त्यागपत्र लिखवाकर दी थी उसने यह भी लिखा था कि उसकी स्थान पर किसी अन्य रसोईयां का चयन कर लिया जाए जिससे मध्यान्ह भोजन में बाधा उत्पन्न न हो।