डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: पुलिस कर्मियों को अनुशासित एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए आज शुक्रवार को महराजगंज के विभिन्न थानों में व्यायाम शिक्षण का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाने के साथ योग के आसनों का अभ्यास किया। ऐसे में नौतनवां थाने की पुलिस ने सुबह उठ कर ही थाने में खूब पसीना बहाया।
नौतनवा थाना प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि व्यक्ति अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन तभी कर सकता है, जब वह निरोग व अनुशासित होगा और मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ होगा। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस कर्मी न सिर्फ अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें बल्कि अनुशासन प्रिय भी बने।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना परिसरों में बुधवार को व्यायाम प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस कर्मियों को अनुशासित रहने एवं स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। थाना परिसरों में पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास भी किया। उन्हें नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया। योग के लाभ से भी अवगत कराया गया।