डीबीएस न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोरोना पर सम्बोधन। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान यह भी स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल देश में लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा।
प्रधानमंत्री की बड़ी बातें-
- कोरोना के खिलाफ देश आज बड़ी लड़ाई लड़ रहा है।
- कोरोना से हौसलों और तैयारियों से हम जीतेंगे।
- सभी कोरोना योद्धाओं की सराहना करते है।
- किसी भी परिस्थिति में हमे धैर्य नही खोना है।
- कोरोना से निपटने के लिए दिन रात काम कर रहे।
- ऑक्सीजन की मांग तेजी से बढ़ी है।
- राज्यों को ऑक्सिजन पहुचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
- फार्मा इंडस्ट्री के लोगो से लगातार चर्चा की जा रही है।
- हमारे देश के पास मजबूत फार्मा सेक्टर हैं।
- दवाई कंपनियों से हर तरह से मदद ली जा रही है।
- दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत के पास है।
- देश में विशाल कोविड सेंटर बनाये जा रहे है।
- भारत मे सबके बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है।
- भारत मे 12 करोड़ वैक्सीन डोज दिए गए।
- 1 मई से 18 वर्ष के ऊपर के लोगो को लगेगी वैक्सीन।
- सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन मिलती रहेगी।
- सरकार की कोशिश जीवन बचाने की है।
- श्रमिको को भी तेजी से वैक्सीन मिलेगी।
- राज्य प्रशासन श्रमिकों का भरोसा बनाये रखे।
- गरीब लोगों को वैक्सीन का फायदा मिलेगा।
- हमारे पास बड़ी मात्रा में पीपीई किट है।
- कोरोना के खिलाफ धैर्य से लड़ाई लड़ी गयी।
- भारत मे लैब का बड़ा नेटवर्क है।
- सभी के सेवा भाव को नमन करता हूँ।
- समाजिक संगठन मदद को आगे आएं।
- युवावों कोविड अनुशासन कमेटी बनाये।
- देश मे जागरूकता में युवावों की अहम भूमिका है।
- जागरूकता से लॉक डाउन की आवश्यकता नही पड़ेगी।
- अफवाह और भ्रम में न आये।
- राज्य लॉकडाउन को अंतिम विकल्प रखे।
- दवाई भी कड़ाई भी मंत्र को न भूलें।
- कॉन्टेन्टमेंट जोन को विशेष ध्यान दें।
- हमे देश को लॉक डाउन से बचाना है।
- कोरोना से बचने के उपाय जरूरी।