डीबीएस न्यूज, नौतनवां: नौतनवां तहसील परिसर मे भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल व बार एसोसिएशन तहसील नौतनवां के पूर्व अध्यक्ष गिरीशचन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व मे पाँच फलदार पौधरोपण किया गया। पौधरोपण करते हुए लोगो ने पेड़ पौधों के महत्व पर भी चर्चा किया।
इस दौरान भाजपा नेता जितेंद्र ने कहा कि अपने समूचे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग के कारण ऋतुओं का जो निर्धारित शेड्यूल होता था वह सब उलट-पलट गया है, जिसके वजह से मानव जीवन भी संकट मे हूँ।
श्री जायसवाल ने कहा कि मानव महत्वाकांक्षा में इतना अंधा हो गया है कि चहुओर शहरीकरण कर जंगलों, गांवों से पेड़ काटे जा रहे हैं, जिनके कारण मौसम बेतरतीब हो चला है। मानव जीवन, जीव, जंतु ही नहीं अगर इस प्रथ्वी व सम्पदा को बचाना है तो हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ जरूर लगाने का कार्य करें। केवल पौधा लगाकर छोड़ ‘देना ही कर्तव्यों का पालन नहीं है अपितु पौधे की वृक्ष बनने तक उसकी देख भाल कर संतानों की भांति उसकी सुरक्षा करना होगा तभी हम पौधा लगाओ के अभियान को सफल बना सकते हैं।
उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ष करोड़ो पेड़ लगाती है और जनमानस को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करती है।
इस दौरान अधिवक्ता राजेश चौधरी, अरून कुमार सिंह, देवेन्द्र पाल, मुकेश कुमार पाठक, महेन्द्र, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, जे० के० यादव, पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, नगर मंत्री राजन वर्मा, सन्तोष, विकास, रविप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।