डीबीएस न्यूज, महराजगंज: सृष्टि सेवा संस्थान के तत्वावधान में पर्यावरण पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कांध ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी विकास सिंह श्रीनेत व विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी डी सी त्रिपाठी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विकास सिंह श्रीनेत जी कहा कि- पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं का विशेष योगदान है, जैसे महिलाएं अपने बच्चों का संरक्षण करती हैं ,हमें पौधों का संरक्षण एक माँ के रूप में करना होगा। उन्होंने उद्यान विभाग के माध्यम से विभिन्न पौधों का वितरण आम, निम्बू ,सहजन,सागौन का वितरण भी किया साथ ही साथ उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी भी दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी डी सी त्रिपाठी ने कहा की महिला शक्ति जब विकास की बात करती है तथा आगे आकर अपनी बात रखती हैं तो असली महिला सशक्तिकरण दिखता है। महिलाएं यदि पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक एक पेड़ लगायें तथा उसको संरक्षित करें तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष योगदान होगा।
चाइल्ड फण्ड इण्डिया के कृषि विशेषज्ञ संतोष मिश्र ने कहा कि हम हर पर्व पर जन्म दिन, पुन्य तिथि, सालगिरह आदि पर यदि हम एक-एक पेड़-पेड़ लगायें तो एक तरफ पर्यावरण संरक्षित होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चाइल्ड फण्ड इंडिया के समन्वयक संदीप ने कहा कि हमें संगठित होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान करना होगा जिससे जलवायु परिवर्तन की दिशा में विशेष योगदान होगा।
विधि एवं सह परिवीक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुरातन संसकृति में हमारे पूर्वज 4 पेड़ अवश्य लगाते थे। नीम, पीपल , बरगद व् पाकड़. साथ ही साथ इन पेड़ों को धार्मिक भावनाओं के साथ जोड़कर उसको संरक्षित करने का कार्य भी करते थे।
महिला शक्ति केंद्र की समन्वयक संजा देवी ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ साथ , कन्या सुमंगला योजना,पी एम् केअर योजना आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का सञ्चालन संसथान के सचिव सुनील कुमार पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में रीता शर्मा ,अजय तिवारी ,आदित्य ,अरविन्द, रेनू, मृणालिनी , मीरा, रम्पा, जुबैदा सहित अन्य मौजूद रहे।