यह हैं पूरा मामला-
बुधवार की सुबह सवा नौ बजे अविनाश भारतीय सीमावर्ती बाजार बुहुआर से दवा खरीद कर वापस घर जा रहा था। उसका गांव बॉर्डर के करीब है। दवा लेकर जैसे ही इंडो-नेपाल बार्डर के नोमेंस लैंड के पिलर संख्या 499/4 से नेपाली क्षेत्र में पहुंचा कि नेपाल सशस्त्र बल के जवान अविनाश को रोक पूछताछ करने लगे। बताया कि इस कोरोना महामारी के चलते बार्डर सील है। भारतीय क्षेत्र से आने पर प्रतिबंध है। युवक ने दवा दिखाकर बताया कि मेडिकल इमरजेंसी थी। भारतीय बाजार बहुआर करीब है। इसलिए वहां दवा खरीदने चला गया था। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। युवक के गांव के भी लोग मौके पर पहुंच नेपाल सशस्त्र बल का विरोध करने लगे। झड़प शुरू हो गई। इसी बीच नेपाल सशस्त्र बल के जवानों ने तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद एक गोली युवक के पैर पर मार दिया, जिससे वह वही गिर गया। आनन फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे बुटवल रेफर कर दिया। बुटवल जाते समय रास्ते मे ही उसकी सांसे रुक गयी।
बार्डर पर बढ़ा दी गई हैं फोर्स-
नेपाल सशस्त्र बल की फायरिंग में घायल युवक की मौत के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाली फोर्स भी हाई अलर्ट पर है। सीमा इस पार एसएसबी भी सतर्क है। एसपी ने भी बॉर्डर पर पहुंच स्तिथि का जायजा लिया है।
भारतीय सीमा से सटे नेपाल में गोली लगने से एक युवक की मौत की सूचना मिली है। बार्डर पर स्थिति सामान्य है। पुलिस बल सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नेपाल के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
प्रदीप गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, महराजगंज
यह भी देखे-