डीबीएस न्यूज, नौतनवा/महराजगंज: लोक आस्था, समरसता और प्रकृति उपासना के महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समाजसेवी व्यापारी और सुरेश गुप्ता ने अपनी पत्नी रतना गुप्ता के साथ खिचडी का प्रसाद वितरण कर सैकड़ों गरीबो में कम्बल बाँट कर आशिर्वाद प्राप्त किया। कंबल वितरण का कार्यक्रम नौतनवा श्री राम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा पर आयोजित किया गया था।
इस दौरान सुरेश गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति पर दान देने की प्रथा है। गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता है। गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा के करने के समकक्ष है। गरीबों के बीच भीषण सर्दी के चलते सहयोग किया गया है। जिससे कड़ाके की ठंड से अपना बचाव कर सकें। गरीबों के उत्थान के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। गरीब और असहाय लोगों को ऐसे मौसम में सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है।
इस दौरान नौतनवा नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, सभासद अशोक रौनियार, सभासद अनिल मद्धेशिया, राहुल गुप्ता, गोपाल जायसवाल, कृष्णा, वीरेंद्र आदि व्यापारी मौजूद रहे।