डीबीएस न्यूज,नौतनवां: सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व विधायक माननीय मुन्ना सिंह के नेतृत्व में 15 जुलाई वृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख एवम जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध और बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने और प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरुपयोग पर नौतनवा तहसील पर प्रदर्शन कर श्री राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन दिया जाएगा। उक्त बातें पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियां दमनकारी है। सरकार जनता के लिए होती है लेकिन यह सरकार कुर्सी के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि क्रांतिकारी समाजवादी साथियों एवम किसान भाइयों से अपील नौतनवा कुँवर आवास पर 11 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर प्रदर्शन को सफल बनायें।