सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज़, नौतनवा: जनपद महराजगंज में महिला सम्बन्धित गम्भीर अपराध के मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्त को नौतनवा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। आज दिनांक 19.03.2021 को उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराह के मु0अ0सं0- 295/21 धारा 363,366,376 भा0द0वि0 व 3/4 पास्को एक्ट की विवेचना मे क्षेत्र मामूर थे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त भागने की फिराक में रतनपुर चौराहे पर सवारी का इन्तजार कर रहा है, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।
इस सूचना पर विश्वास करके मुखबिर को साथ लेकर उक्त स्थान पर पहुचे तो अभियुक्त पुलिस बल को अपनी तरफ आते देख भागने का प्रयास किया जिसे दो-चार कदम जाते ही रतनपुर चौराहे से समय करीब 08:10 बजे पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम गुड्डू गौड़ पुत्र शेषनाथ निवासी चकदह टोला परसहवा उम्र 24 वर्ष थाना नौतनवा जनपद महराजगंज बताया। कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये चालान मा0 न्यायालय किया गया।