रिपोर्ट- रतन गुप्ता
डीबीएस न्यूज, नौतनवां: नौतनवा मे उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ,उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन, नगर अध्यक्ष बने संतोष जयसवाल।
आपको बता दें कि आज व्यापार मंडल संगठन नौतनवां की नई कार्यकारिणी और नई टीम का गठन किया गया। बीते दिनों व्यापार मंडल पदाधिकारियों में अनबन को लेकर खींचातानी चल रही थी। इसके बाद आज नगर के एक मैरिज हाल में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और महामंत्री सहित अन्य जिला टीम के पदाधिकारियों और व्यपारियों की मौजूदगी में नौतनवां में नई टीम का गठन किया गया।
गौरतलब है कि जिला महामंत्री सुधीर अग्रहरि ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने महराजगंज के जिलाध्यक्ष फूलचन्द्र अग्रवाल और मुझे नये कमेटी का गठन करने की जिम्मेदारी सौपी हैं।
इसलिए आज नौतनवां नगर के सभी व्यापारियों की सर्वसम्मति से प्रांतीय सयुंक्त महामंत्री रतन गुप्ता, नौतनवा नगर अध्यक्ष संतोष जयसवाल ,नगरमहामंत्री विध्याचल अग्रहरी ,नगर उपाध्यक्ष संतोष लोहिया ,युवा जिलाध्यक्ष गौतम जोशी , जिला युवामहामंत्री देव प्रकाश अग्रहरी , जिला उपाध्यक्ष दिनेश खेतान , ऊमेश बेरीवाल ,सुनील अग्रवाल ,अतीक अहमद का मनोनयन किया गया। सभी व्यापारी नेताओ ने सदा व्यापारियो के हितो को सर्वोपरि रखकर अपने दायित्यो का निर्वहन करने की बात कही।
मनोनीत सभी पदाधिकारी को फूल माला पहनाकर बधाई दिया वहीं नगर के तमाम व्यापारी और वरिष्ठ नेताओ ने मनोनीत पदाधिकारी और नई टीम को ऊर्जावान बताया और उन्हें सुभकामनाये दी।