डीबीएस न्यूज, नौतनवां: आज रविवार को अयोध्या में रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह महाअभियान कार्यक्रम नौतनवां के सरोजनी नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित बैठक में धन संग्रह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
यह अभियान राम भक्तों द्वारा 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
निधि संग्रह के लिए आयोजित योजना बैठक में नगर अभियान प्रमुख जन्मेजय सिंह द्वारा कार्य योजना को सफल बनाने के लिए नगर के सभी वार्डों में चार चार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। सभी ने एकजुटता से सभी वर्ग के बीच प्रत्यक्ष रूप से पहुंचकर निधि संग्रह अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अभियान प्रमुख प्रधानाचार्य जन्मेजय सिंह ने बताया कि हमें हर हाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करना है, इसके लिए सभी वर्ग जाति पंथ के लोग साथ आगे आ रहे हैं। लोग अपनी स्वेच्छा इस अभियान का समर्थन करने लगे हैं। समिति सभी वर्ग और समाज के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ इसे लेकर संपर्क में हैं। सभी ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
इस दौरान मुख्य रूप से कैलाश नाथ सिंह, बबलू सिंह, अजय अग्रहरि, ओमप्रकाश जायसवाल, उमेश आसवानी, सुनील श्रीवास्तव, बृजेंद्र श्रीवास्तव, विवेक आर्य, देव प्रकाश अग्रहरि, अतुल त्रिपाठी, गोपाल सोनकर, राहुल गौंड आदि लोग मौजूद रहे।