डीबीएस न्यूज, नौतनवा/महराजगंज: नौतनवा नगर के दो पत्रकार के असामयिक निधन से आज फिर एक बार नौतनवा नगर क्षेत्र के पत्रकारों की आंखे नम हुई, गमगीन पत्रकारों ने अपने साथी पत्रकार संजय कुमार और वरिष्ठ पत्रकार सुनील अग्रवाल के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया।
यह शोकसभा नौतनवा नगर के श्री रामजानकी मंदिर परिसर में रखा गया। इस दौरान सभी पत्रकारो ने उक्त दोनों मृतक पत्रकारों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार जगदीश गुप्त, वरिष्ठ पत्रकार अमित त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, अतीक अहमद, अरविंद त्रिपाठी, गुड्डू जायसवाल,विजय चौरसिया, धर्मेन्द्र चौधरी, सुधेश त्रिपाठी, श्री चन्द बरनवाल, अंगद शर्मा, रोहित कन्नौजिया, अजय जायसवाल, संजय जायसवाल, राजा अग्रहरि, कृष्णमोहन त्रिपाठी, विशाल अग्रहरी, उमेश मद्धेशिया, विनोद पटवा, अशोक गुप्त, सतीश यादव, दिनेश जायसवाल, आलोक जोशी, रितेश, श्रवण यादव, अश्वनी पाठक, मुराद अली, हेमंत यादव, पुनीत वर्मा, ठाकुर सोनी, आरिफ, कृष्णा गुप्ता, अफरोज खान, बद्री अग्रहरि, मनोज पांडेय, अरविंद मिश्रा, विजय चन्द बरनवाल, अतुल जायसवाल, संदीप जायसवाल, गुलाम मुस्तफा इदरिशी आदि मौजूद रहे।