डीबीएस न्यूज, सोनौली/महराजगंज: सोनौली थाना क्षेत्र के परसासुमाली गांव में एक नाबालिग लड़की के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने बेटी से एक मुस्लिम युवक के साथ विवाह कराने की शिकायत किया है।
आपको बता दें कि सोनौली के परसासुमाली का रहने वाला अजय पुत्र भदई एक ईंट भट्ठा पर कार्य करता था फिलहाल वह अभी बाहर था। सूचना थी कि उसके लड़की को 10 दिनों पूर्व कोई मुस्लिम लड़का भगा ले गया था।
इसके बाद आज बुधवार को लड़की के पिता अजय को सूचना मिली कि उसकी लड़की भट्टे पर पहुंची है और उसका विवाह उसी मुस्लिम युवक अकबर जो बचपन से ही उसी भट्टे पर मजदूरी करता था के साथ कराने की तैयारी हो रही है। इसपर लड़की के पिता ने सोनौली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत किया।
मामले में सोनौली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच के दोनों लड़की और लड़के को थाने ले आयी। इसके बाद लड़की को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महराजगंजग भेजवा दिया और लड़के के विरुद्ध सम्बंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गयी है।