डीबीएस न्यूज, महराजगंज: मिशन शक्ति फेस-3 के शुभारंभ अवसर पर आज शुक्रवार को लखनऊ में महराजगंज के निचलौल की सामाजिक कार्यकत्री शालिनी सिंह को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में महराजगंज समेत प्रदेश की 75 महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महराजगंज कलेक्ट्रट से बीती शाम विशेष व्यवस्था के साथ महराजगंज की टीम को लखनऊ भेजा गया था।
उत्तर प्रदेश महिला शक्ति पुरस्कार सम्मान समारोह हेतु सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह द्वारा कुल 75 महिलाओं को पुरस्कृत करके समाज कार्य मे बेहतर करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और प्रोत्साहित किया गया।
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की एक चयन प्रक्रिया से गुजरकर इन महिलाओं को सम्मान की सूची में शामिल किया गया है। महराजगंज जनपद से नव ज्योति महिला संघर्ष मंडल पी. जी. एस. एस. निचलौल की सामाजिक कार्यकत्री शालिनी सिंह को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए महिला शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में महराजगंज जनपद से महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी जकी अहमद, जिला समन्वयक संजा देवी, महिला कांस्टेबल संध्या यादव, समाजिक कार्यकर्ता पिंटू कुमार उपस्थित रहे।