सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…….
डीबीएस न्यूज़, महराजगंज: जनपद महराजगंज में आज दिनांक 28-05-2021 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद महराजगंज मे प्रशिक्षणरत 136 आरक्षियों की 06 माह के सफल प्रशिक्षण के पश्चात रिक्रूट आरक्षियों द्वारा दीक्षांत परेड मे मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा परेड की सलामी दी गयी। मुख्य अतिथि द्वारा परेड के गार्द ऑफ ऑनर के पश्चात रिक्रूट आरक्षियों को भारत तथा कानून द्वारा स्थापित भारतीय विधान के प्रति विश्वास एवं सच्ची राजभक्ति की शपथ दिलाई गयी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के गुणवत्ता परक प्रशिक्षण के लिए उच्च कोटि की व्यवस्था की गयी थी जिसके अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन धिरेन्द्र कुमार उपाध्याय व प्रतिसार निरीक्षक राम दुलार यादव के पर्यवेक्षण मे रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण कराया गया। विदित हो कि इस जनपद मे प्रशिक्षण के लिए 139 प्रशिक्षु जनपद महराजगंज को मिले थे, जिसमे 1 प्रशिक्षु ने अन्यत्र सेवा (सहायक अध्यापक) मे जाने के कारण त्यागपक्ष दे दिया था 01 प्रशिक्षु की तबियत खराब चल रही है तथा 01 प्रशिक्षु फेल हुआ है। इन प्रशिक्षुओं को अन्तः एवं बाह्य विषयों के प्रशिक्षण मे विभिन्न प्रकार के वर्तमान परिपेक्ष्य मे नियमों एवं कानूनो की जानकारी एवं सिखलाई दी गयी।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन मे ट्रेनिंग कर रहे सभी प्रशिक्षओं के पास आउट होने पर उनके प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं की सराहना की गयी एवं प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा दी गयी सिखलाइयों की भी सराहना की गयी। अपने संबोधन मे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशिक्षओं को फील्ड मे जाकर जनता से उच्च कोटि का व्यवहार एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया व ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बताए गये मार्ग पर चलने की सलाह दी गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड का सफल नेतृत्व करने वाले परेड कमांडरों, आन्तरिक एवं बाह्य विषयों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को व उनके समस्त प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटिहार, क्षेत्राधिकारी लाइन धिरेन्द्र कुमार उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक रामदुलार यादव प्रभारी आरटीसी बरजोर सिंह एवं जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सर्वांग सर्वोत्तम
1.रि0आ0 132 अमन सिंह अन्त: /वाहय विषय।
वाहय विषय में प्रथम
1.रि0आ0 123 गोपाल मौर्या शारीरिक प्रशिक्षण।
2.रि0आ0 005 नीतीश कुमार पांडे पदाति प्रशिक्षण।
3.रि0आ0 009 विवेक पांडे शस्त्र प्रशिक्षण।
4.रि0आ0 078 पुष्पेश फील्ड क्राफ्ट।
अन्त: विषय/ वाहय विषय में प्रथम स्थान
1.रि0आ0 72 परमानंद सिंह यादव प्रथम समूह
2. रि0आ0 77 नीरज दुबे द्वितीय समूह।
3.रि0आ0 95 रजत प्रजापति तृतीय समूह।
4.रि0आ0 110 शिवम मिश्रा चतुर्थ समूह।
5.रि0आ0 28 अमित कुमार यादव पंचम समूह।
6.रि0आ0 54 राहुल यादव षष्टम समूह।
7.रि0आ0 20 पवन कुमार वर्मा सप्तम समूह।
8.रि0आ0 105 राजकुमार यादव अष्टम समूह।
परेड कमांडर
1.रि0आ0 132 अमन सिंह प्रथम परेड कमांडर।
2.रि0आ0 41 हिमांशु सिंह द्वितीय परेड कमांडर।
3.रि0आ0 18 गुलशन कुमार तृतीय परेड कमांडर।
आर0टी0सी0 प्रशिक्षक (विशेष अभिरुचि)
1. निरीक्षक बरजोर सिंह प्रभारी आरटीसी।
2. निरीक्षक अध्यापक गौतम सिंह अन्त: विषय प्रशिक्षक।
3. आई0टी0आई0 महेश गुप्ता वाहय विषय प्रशिक्षक।
4. पी0टी0आई0 रमेश कुमार वाहय विषय प्रशिक्षक।