सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज, महराजगंज: उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के पुरंदरपुर क्षेत्र के जंगल में गैंगरेप के बाद छह दरिंदों ने किशोरी की हत्या की थी। क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की पांच टीमों ने सभी आरोपितों गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सभी आरोपितों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। शुक्रवार को सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 12 वर्षीया किशोरी लापता हो गई थी। जंगल से बाहर कुछ दूर पर उसकी साइकिल व चप्पल मिली थी। मंगलवार की सुबह आठ बजे गांव से पांच सौ मीटर दूर लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल में बच्ची का शव मिला। इस घटना से सनसनी मच गई। जघन्य घटना से आक्रोश देख गांव में आठ थानों की फोर्स तैनात कर दी गई थी। पुरंदरपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण, हत्या, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। एसपी ने खुलासा के लिए क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की पांच टीमों को लगाया था।
मासूम बिटिया मृतक के माता पिता घाव पर शासन ने लगाया मरहम
मृतक मासूम बिटिया के माता पिता को 6 डीस्मिल पट्टा की जमीन, पीएम आवास,व शासन से दस लाख रूपए दिलाने की आश्वासन उपजिलाधिकारी नौतनवा प्रमोद कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने दिलाने का आश्वासन दिया है ।जिससे घाव पर मरहम लग सके
पिता को जिस बेटी का करना था पीला हाथ उसी बेटी का प्रदेश से आकर करना पड़ा दाह संस्कार
जिस अरमान को पाल कर एक गरीब पिता प्रदेश के हरियाणा में शहर में मेहनत मजदूरी कर रहा था कि एक दिन घर पर बजेगी शहनाई ,बेटी का होगा पीला हाथ । लेकिन दरिंदों ने पिता के अरमानों पर पानी फेर दिया । मासूम बिटिया के मौत की सूचना मिला तो आंखों में आंसुओं के लेकर पंहुचा घर ।बेटी के हाथ पीला तो नहीं कर पाया लेकिन अंतिम संस्कार करने के लिए दरिंदों ने मजबूर कर दिया था ।पिता ने दिया मुखाग्नि।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
वीरु चौहान उर्फ विवेक चौहान पुत्र गिरीश चन्द नि0 जिगिनहवा खालिकगढ़ उम्र 21 वर्ष थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज, गोविन्द चौहान पुत्र हरिओम नि0 बैरहवा, खालिकगढ़ उम्र 27 वर्ष थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज, सोनू निषाद पुत्र रामसुरेश नि0 बैरहवा, खालिकगढ़ उम्र 21 वर्ष थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज, पंकज साहनी पुत्र देवीलाल नि0 जिगिनहवा खालिकगढ़ उम्र 19 वर्ष थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज, पवन विश्वकर्मा पुत्र रामकृपाल नि0 जिगिनहवा खालिकगढ़ उम्र 20 वर्ष थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज, रामनयन राजभर पुत्र छठ्ठू नि0 जिगिनहवा खालिकगढ़ उम्र 26 वर्ष थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज,
गिरफ्तारी स्थान
मंगरहिया तिराहा थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज।
घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु०अ०सं०- 08/21 धारा 34, 363/376 डी, 302/201 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट व 7 सी०एल०ए० एक्ट
बरामदगी की गयी समान का विवरण
एक अदद साईकिल, एक जोड़ा हवाई चप्पल, 06 अदद अन्डरवियर सम्बन्धित अभियुक्तगण,
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
आशुतोष सिंह थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज,शशांक शेखर राय स्वाट प्रभारी (मय टीम) जनपदमहराजगंज, गिरजेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा (मय टीम) जनपद महराजगंज, अजीत कुमार थानाध्यक्ष चौक (मय टीम) जनपद महराजगंज, का0 बी0बी0 राय थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज, का0 राजेन्द्र राय थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज, का0 मनीष पटेल थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज, हे0का रामभरोस यादव स्वाट टीम जनपद महराजगंज, हे0का0 संजय सिंह स्वाट टीम जनपद महराजगंज, हे0का0 धनन्जय सिंह स्वाट टीम जनपद महराजगंज, हे0का0 विद्यासागर सिंह स्वाट टीम जनपद महराजगंज, हे0का0 ओ0पी0 यादव स्वाट टीम जनपद महराजगंज।