डीबीएस न्यूज, महराजगंज: महराजगंज कोतवाली पुलिस एक छः साल के बच्चे के हरकतों से परेशान है, यह बच्चा अपने मासूमियत दिखा कर लाखो के चुने लगा दे रहा। इस बच्चे के कारनामे के सुन कर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। छोटी सी उम्र में यह लड़का बड़े बड़े कारनामे को अंजाम दे रहा है।
वही जानकारी है कि इस लड़के के घर वाले भी इसकी हरकतों से बहुत परेशान है, और उन्हें कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ता है। ऐसे में घरवाले रात को उसकी पहरेदारी करते हैं। बावजूद इसके वह घरवालों को चकमा देकर रात को चोरी की वारदात करने निकल जाता है।
उसकी हरकतों से तंग आकर शहर के व्यापारी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी करते हैं। उन्हीं कैमरों की नजर में उसकी संदिग्ध हरकतें कैद हो गई तो उसकी कारनामे सामने आ गए।
पुलिस के अनुसार, छह साल का बालक रोशनदान खिड़की, सटर खिसका कर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। शुक्रवार को पुलिस उसको थाने लेकर आई तो वह सख्ती से पूछताछ के दौरान रोने लगा। उसकी मासूमियत देखकर शिकायत करने वाले व्यापारी भी सख्ती नहीं बरत पाए।
ऐसे में पुलिस उसे समझा-बुझाकर छोड़ देती हैं। इसके पहले भी उसे पुलिस ने कई बार उसको पकड़ चुकी हैं और समझा-बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया हैं, लेकिन उसकी हरकतें पर लगाम लगने के बजाय बढ़ती जा रही हैं।
बालक के परिजनों के मुताबिक उसकी निगरानी की जाती है, लेकिन वह आंखों में धूल झोंक कर वह रात को धीरे से निकल जाता है।
सदर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि एक छोटे लड़का चोरी की इस तरह से वारदातों को अंजाम देता है। उस लड़के पर पुलिस की नजर बनी है। वहीं पुलिस की गस्त भी तेज कर दी गयी है।
यह भी देखें-