अजय प्रकाश का रिपोर्ट…
डीबीएस न्यूज़ लक्ष्मीपुर : क्षेत्र के गुरचिहा गांव में कल रात सात बजे के करीब दो पक्षो में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनो पक्षो में ईंट पत्थर चला और दोनों ओर से दर्जनों लोग घायल हो हुए है। वहीं इस घमासान के बाद अब गांव को पुलिसिया छावनी में तब्दील कर दिया गया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही एक पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद उठा और फिर मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षो में खूनी संघर्ष हुआ। जिससे दोनों पक्षो के लगभग दर्जनो लोग घायल हो गए है।
वहीं लोगो का कहना है कि जमीन का विवाद काफी दिनों से था अगर पुलिस गंभीरता से मामले को ली होती तो शायद ही ऐसी घटना होती।
हालांकि एक पक्ष के घायल हुए लोगो मे से शेषविजय सिंह, दुर्गेश ,पिंटू सुरेमन, पीयूष, घायल हुए है और दूसरे पक्ष के लोग राहुल सिंह ,गणेश ,राधिका, संदीप, सत्यदेव घायल हुए है। जिनको जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज गया है।
कोल्हुई थानाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने बताया कि मामला सज्ञान में है। शिकायत मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।