डीबीएस न्यूज़, कोल्हुई/महराजगंज: जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गाँव के कुछ लडको ने मिलकर घिनौना हरकत को अंजाम दिया। यंहा के एक नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप की घटना सामने आया है , प्रेमी और उसके दोस्त ने लड़की को घर बुलाकर उसके साथ रेप किया और फरार हो गए ,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
बीती रात लड़के ने लड़की को फोन करके मिलने के लिए बुलाया ,लड़के और उसके दो दोस्त ने मिलकर लड़की के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामला पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज की जा रही है। फारार अभियुक्त की तलाश जारी है।
कथित प्रेमी ने बीती रात लड़की को फोन किया और किसी बहाने अपने घर बुला लिया ,जंहा प्रेमी और उसके दोस्त ने मिलकर लड़की के साथ गैंग रेप का अंजाम दिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कोल्हुई थाना अंतर्गत मैनहवा गांव में एक लड़का, एक लड़की से पहले से फ़ोन बात करता था। उसने बीती रात फ़ोन कर लड़की को एक घर मे बुलाया और उस घर मे पहले से ही लड़के के कुछ दोस्त मौजूद थे। ये सभी मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किये है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। लड़की को मेडिकल के लिए भेंजा गया है। अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।