सन्तोष कुमार की रिपोर्ट……
डीबीएस न्यूज़, कोल्हुई: जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई कस्बे में पुलिस ने औचक चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान कई गाड़ियों की चेकिंग भी की गई साथ ही बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगो का भी चालान काटा गया। बता दे कि बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप के निर्देश पर कोल्हुई कस्बे में उपनिरीक्षक ब्रह्मा कुमार उपाध्याय ने बिना मास्क लगाए 10 लोगो का चालान काटा और कई गाड़ियों की चेकिंग की भी किया गया इस दौरान 8500 रूपए का चालान काट जुर्माना वसूला गया, साथ ही बिना मास्क लगाए लोगों को मास्क का भी वितरण किया गया साथ ही मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया।