रिपोर्ट- धीरज मद्धेशिया
डीबीएस न्यूज, कोल्हूई/महाराजगंज: बीते 29 मई को कोल्हूई हीरो होंडा बाइक शो रूम के मालिक से बाइक सवार बदमाशों द्वारा पैसों से भारी बैग लूटने का प्रयास किया गया था। कोल्हूई पुलिस ने लूट के प्रयास में संलिप्त दो शातिरो रोहित सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह उम्र करीब 24 वर्ष, मनोज उर्फ डिस्को पुत्र रामसेवक उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये दोनों अभियुक्त बडिहारी, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रहने वाले थे वहीं गोरखपुर थाने में भी इन पर कई गंभीर धाराओ में मुकदमे दर्ज है।पुलिस ने आज गुरुवार को इस घटना का खुलासा कर दिया हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत 29 मई को कस्बा व थाना कोल्हुई अंतर्गत एक बाइक शोरूम के मालिक से अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट के प्रयास की घटना कारित की गई थी। जिसके संबंध में थाना कोल्हुई पर मु.अ.सं- 110/23 धारा 356/511/504/506 भादवि पंजीकृत हुआ । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में टीमें लगी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश मे आये अभियुक्तगण रोहित सिंह पुत्र शिवकुमार उम्र करीब 24 वर्ष व मनोज उर्फ डिस्को पुत्र रामसेवक उम्र करीब 34 वर्ष नि0गण बडिहारी, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मा. न्यायालय चालान किया जा रहा है।
पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (वाहन संख्या) UP56 Z 0376 बरामद किया है।
वहीं दोनों शातिर बदमाशो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से महेंद्र यादव थानाध्यक्ष कोल्हुई जनपद महाराजगंज, उ0नि0 रामरतन यादव, का0 इन्द्रजीत राजभर, का0 विनोद कुमार, हो0गा0 हरीराम रहे।