डीबीएस न्यूज, निचलौल/महराजगंज: जिले में किसानों की आय बढ़ाने के मकसद से किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। किसान मेले का आयोजन प्रत्येक ब्लाक में किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज गुरुवार को निचलौल विकास खंड परिसर में कृषि विभाग द्वारा किसान मेला में गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर सरकारी व विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। वहीं महिला कल्याण विभाग, महिला शक्ति केंद्र, प्रोबेसन कार्यालय जिला समन्वयक संजा देवी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला हेल्प डेस्क/स्टाल लगाकर उपस्थित किसान समुदाय व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व किशोरियों को पम्पलेट व पोस्टर वितरण कर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाएं जैसे निराश्रित महिला पेंसन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन व अन्य टोल फ्री नंबर,बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति व मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य पर चर्चा कर प्रचार प्रसार किया गया।