डीबीएस न्यूज, नौतनवा/महराजगंज: नौतनवा क्षेत्र के रामनगर गांव में तेंदुआ निकलने से ग्रामीण दहशत में है।
जानकारी के मुताबिक जंगल से निकल कर बाघ दुर्गापुर के तरफ मर्चाहवा में देखा गया है। और खोरिया चौकी क्षेत्र के राम नगर गांव में प्रवेश कर गया है।
बाघ ने एक महिला सहित कुल छह व्यक्तियों पर हमला भी किया है।
तेंदुआ के हमले से घायल साधु 60 वर्ष, मुन्नर 45 वर्ष, बरखू 44, फुरतल्ली 52 वर्ष, व एक महिला 42 वर्ष पति का नाम पप्पू व एक अन्य को घायल किया है। जिसमे से एक व्यक्ति को अधिक खरोच आई है। हालांकि अभी तक तेंदुए का रेस्क्यू नही किया जा सका है। गांव में बाघ के घुसने से ग्रामीण दहशत में है।
नौतनवा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक नौतनवा पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। वन विभाग को भी सूचना दे दी गयी है।