डीबीएस न्यूज, नौतनवा/महराजगंज: कल 10 फरवरी और परसो 11 फरवरी को नौतनवा तहसील समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी।
यह जानकारी नौतनवा विधुत बिभाग के एक्सईएन अजय सिंह ने दिया। उन्होंने बताया कि गोरखपुर- सौनौलीराष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी के मद्देनजर बीच बीच मे कई जगह तार और विधुत खम्भो को इधर उधर करना है। इस वजह से दो दिन 10 और 11 फरवरी को विधुत सप्लाई सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगा।
अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने इस दौरान हो रही समस्याओं के लिए खेद व्यक्त किया है।