डीबीएस न्यूज, पादरी बाजार/गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के श्रीराम चौराहा स्थित जनसेवा अस्पताल के बगल में बुधवार की दोपहर डॉक्टर के मकान में रोशनदान के सहारे घर मे घुसे चोरों ने आलमारी तोड़कर आठ लाख के गहने समेत 10 हजार नकदी समेटकर फरार हो गए। देवरिया से ड्यूटी कर लगभग 3:30 बजे घर पहुंचे डॉक्टर को चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि शाहपुर थाना क्षेत्र के श्रीराम चौराहा के जनसेवा अस्पताल के बगल में डॉ प्रवीण कुमार पाल का मकान है। डॉक्टर प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह आठ बजे देवरिया के पिपरा टोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्यूटी चले गए थे। उनकी पत्नी 20 दिन पहले अपने मायके मुंबई गई हैं। लगभग 9 बजे के करीब डॉक्टर के भाई सुबोध पाल मकान में ताला बंद कर गांव चले गए। 3:30 बजे के करीब डॉ प्रवीण पाल मकान पहुंचे तो गेट खोल कर अंदर प्रवेश किए तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा था और कमरे मे सामान बिखरा पड़ा था। चोर आलमारी तोड़कर आठ लाख रुपये के गहने कीमती सामान समेत दस हजार रुपये नकदी उठा ले गए थे।
Video समाचार देखें- http://fb.com/dbsnews.net