डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज : नौतनवा के प्राथमिक विद्यालय लोधसी के शिक्षक घनश्याम गुप्ता का कल आकस्मिक निधन हो गया घनश्याम गुप्ता जी बहुत ही कर्मठ शिक्षक थे उनकी कर्मठता ही थी आज उनके विद्यालय के बच्चे निधन की खबर पाते ही रो पड़े पूरा विद्यालय परिवार शोक में डूब गया।
निधन की दुःखद समाचार सुनते ही शिक्षकों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नौतनवा पर एकत्रित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सभी लोगो ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकसभा कर उन्हें भाव भीनी विदाई दी।
इस शोक सभा मे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय, मंत्री मनौवर अली अन्सारी, कोषाध्यक्ष चन्द्रभान प्रसाद, कार्यसमिति के सदस्य राकेश कुमार वाल्मीकि, मार्कण्डेय त्रिपाठी, ओमकार नाथ वर्मा, हरिप्रसाद त्रिपाठी, भूपेंद्र सक्सेना, अभिषेक कठेरिया, रामसमुझ गौतम, खुर्शेद आलम, शकीला बानो, पवन कुमार शुक्ल, कमलानन शुक्ल, शिवशंकर मद्धेशिया, करनजीत सिंह, संजय जायसवाल, सुनील कुमार, गनेश प्रसाद, महेंद्र यादव,, यशोदा नन्द, ओमकार वर्मा, रामबेलास चौधरी, चन्द्रभानु, राम नयन चौहान, राजेन्द्र शर्मा, रामाज्ञा यादव, उमेश दिवाकर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।