डीबीएस न्यूज, फरेंदा: संत रविदास जयंती जी की पर समाज के लोगो द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के नगर के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि रहे नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल द्वारा माल्यार्पण कर संत रविदास की जीवनी के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी को संत रविदास द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए तभी जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।
इसी कड़ी में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे सेखुई के ग्राम प्रधान महेंद्र प्रसाद ने लोगो को संबोधित करते हुये कहा कि हमे अपने समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। आज समाज में शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा तभी हमारा समाज उन्नति कर सकेगा। कार्यक्रम उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक ने कहा की समाज को अंगूर के गुच्छा की भांति एक रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि समाज की एकता से ही समाज का सुधार हो सकता है। अच्छी शिक्षा से समाज का विकास हो सकता है।
भारतीय जनता पार्टी के विस्तारक इंद्रजीत चौरसिया,वार्ड नंबर तीन के सभासद गोरख प्रसाद ,शिवम जायसवाल मेराज सहित बड़ी सांख्य में समाज के लोग मौजूद रहे।