रिपोर्टर- ओमप्रकाश जैसवाल
डीबीएस न्यूज़, नौतनवां: महाराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाये जा रहे है।
नौतनवां तहसील क्षेत्र के सहेंद्र प्रसाद पुत्र मिठू प्रसाद निवासी महुवा अड्डा उम्र 42 वर्ष को आज नौतनवां पुलिस ने मुख़बिर की सुचना के आधार पर भैससहिया चौराहे से गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता रामसेवक पुत्र रामकेसर निवासी महुवा अड्डा ने बताया की इसने कई प्रकार के फ्रॉड किया है फर्जी बीजा और हवाई टिकट दे कर पैसे हड़प् लिए और विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड किया है।
अभियुक्त सहेंद्र पर नौतनवां थाने पर पंजीकृत छल, धोखाधड़ी, कूटरचना से सम्बंधित मु0अ0स0213/2022 धारा 420,467,468,471,504,506,406 भा.द. बि पंजीकृत थी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, उ0नि0 भूपेंद्र प्रताप सिंह, हे0का0 अशोक कुमार यादव, का0 उपेंद्र कुमार, इत्यादि मौजूद रहे।
नौतनवां थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया है।