सन्तोष कुमार की रिपोर्ट……
डीबीएस न्यूज़, कोल्हुई: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा टीम ने कोल्हुई बाज़ार के प्राथमिक विद्यालय पर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया जिसका उदघाटन फरेंदा सीओ सुनील दत्त दुबे ने रिबन काटकर किया। पूरी जानकारी के लिए बता दे सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कोल्हुई के युवा अध्यक्ष देव अग्रहरि के नेतृत्व में कस्बे के प्राथमिक विद्यालय पर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें व्यापारियों व अन्य जरूरतमंदों को कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरूक किया गया। सीओ फरेंदा ने कहा कि तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन कराना बहुत जरूरी है। उसके लिए कोल्हुई व्यापार मंडल युवा टीम ने जो जागरूकता अभियान चलाया है वो बहुत ही सराहनीय है। सीओ ने सभी लोगो से वैक्सीन लगवाने की अपील की। इस दौरान युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष देव अग्रहरि ने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है अफवाहों पर ध्यान न दें, समय से सभी लोग टीकाकरण कराएं।
बता दे कि उक्त टीकाकरण कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी बृजमनगंज डॉ संतोष कुमार दुबे, डॉ मंजय शर्मा, ए एन एम सुधा सिंह, ए एन एम विनीता, धर्मेन्द्र शाही, आलमगीर समेत स्वास्थ्य विभाग के कई लोग उपस्थित रहे। वहीं उक्त कर्मचारियो को व्यापार मंडल की टीम द्वारा गुलदस्ता देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, उपाध्यक्ष राजा वर्मा, कोषाध्यक्ष किशन खेतान, नगर अध्यक्ष नौतनवा संतोष जायसवाल समेत नगर अध्यक्ष कोल्हुई श्रीराम जायसवाल, ग्राम प्रधान कोल्हुई रामकेश प्रजापति, योगेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, बिल्लू सिंह, राममिलन जायसवाल, गणेश मद्धेशिया, अफरोज खान, अजीज खान, रवि गौड़, असलम खान, बृजलेश गुप्ता, मनीष वर्मा, नागेश्वर पंकज, विनोद वर्मा, रामानंद, समेत, डॉक्टर विवेक मिश्र, कृष्णशंकर उपाध्याय, अकबाल अहमद, युवा उपाध्यक्ष अभिषेक रोनियार, युवा संयुक्त मंत्री मोहन प्रजापति, सेराज खान सहित तमाम व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।