सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज़, बृजमनगंज: जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना की पुलिस ने एक बार फिर दिखाई सख्ती पुलिस ने बे वजय घूम रहे लोगो का व कोरोना के गाइडलाइंस के पालन न करने वालो का 20 गाड़ियों का चालान कर 20000₹ जुर्माना वसूला गया। बता दे कि कोरोना के इस भयावक रूप को देखते हुए 17 मई तक का लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है जिसे देख पुलिस प्रशासन ने आज फिर कस्बे के बे वजय घूमने वालो के ऊपर बड़ी कार्यवाही की है। वही कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना के केस में दोगुनी तेजी से इजाफा हो रहा है, तो वहीं डेथ रेट भी तीव्रता से ऊपर जा रहा है। बृजमनगंज में भी अब स्थिति खराब होती जा रही है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने और सख्ती बढ़ा दी है। लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर ना निकलने को कहा जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन भी करा रहा है। लेकिन लोग तब भी मानने को तैयार नहीं है जिस पर पुलिस ने सख्त होना शुरू कर दिया है बेवजह घूमने वालों के चालान काटे जा रहे है जिला प्रशासन ने सुबह 7 से 11 बजे तक की छूट दे रखी है, जिस दौरान सभी दुकानें खोली जा सकती हैं। हालांकि 11 बजे के बाद प्रशासनिक अमला पूरा बाजार बंद करा देता है। लेकिन इसके बाद भी लोगों का घूमना फिरना जारी रहता है। उठक-बैठक पुलिस लगातार करा रही है चालान के बाद नहीं मानने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बेवजह घूमने वालों के चालान काटे जा रहे हैं, डंडा भी चलाया जा रहा है।
बता दे कि शाम के समय पुलिस उपनिरीक्षक अश्वनी सिंह मौर्य अचानक से कस्बे में निकल गए। जहां अनावश्यक घूम रहे लोगों के उन्होंने खुद चालान काटे। इस दौरान उपनिरीक्षक अशवनी सिंह मौर्य, राजेन्द्र सिंह, अमरेंद्र कुमार, का0 सौरभ कुमार गिरी, सुरेश कुमार, सतेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
बृजमनगंज थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि अनावश्यक रूप से घूमने वालो को व कुछ लोगो को हिदायत दे के छोड़ दिया गया। वही 20 गाड़ियों का चालान कर 20000₹ का जुर्माना भी वसूल किया गया है।